{"_id":"5f0a09a98ebc3e639f71dacd","slug":"9km-sidcul-road-coming-soon-sitarganj-news-hld3893892173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ किमी सिडकुल सड़क का निर्माण शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ किमी सिडकुल सड़क का निर्माण शुरु
विज्ञापन
तिरगंज में सिडकुल मार्ग पर जर्जर सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य करते लोनिवि व कार्यदायी कंपनी के कर्म?
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर से लेकर सिडकुल तक जर्जर सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। 2.36 करोड़ की लागत से सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य किया जा रहा है। लोनिवि ने बरुआबाग गांव से लेकर नगर के एमपी चौक तक काम की शुरुआत भी कर दी है। छह महीने के भीतर सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी।
अमर उजाला के 28 मई के अंक में यहां सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क शीर्षक से सितारगंज से लेकर सिडकुल तक जर्जर सड़क की खबर प्रकाशित की थी। विधायक सौरभ बहुगुणा ने शासन में पहल कर सड़क के निर्माण के लिए 2.36 करोड़ के टेंडर निकलवाए थे और जल्द ही सड़क का निर्माण होने का वादा किया था। वहीं प्रशासन ने गड्ढों को पाटकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया था। लेकिन बरसात में यह गड्ढे फिर गहरे हो गए। शनिवार को लोनिवि के जेई नीरज कुमार ने कार्यदायी कंपनी के साथ बरुआबाग गांव से लेकर नगर के एमपी चौक तक करीब पांच किमी. सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। बताया कि पांच किमी. नगर बरुआबाग और चार किमी सड़क सिद्ध गर्ब्यांग से लेकर सिडकुल तक बनाई जानी है। बरुआबाग से सिसौना होते हुए सिद्ध गर्ब्यांग तक करीब पांच किमी. सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन में लंबित है। प्रस्ताव की मंजूरी के बाद इस सड़क का कार्य भी पूरा करा दिया जाएगा।
सात करोड़ के प्रस्ताव पर सचिव ने लगाई आपत्ति
सितारगंज। बरुआबाग से सिसौना होते हुए सिद्ध गर्ब्यांग तक करीब पांच किमी. सड़क का निर्माण कराने के लिए लोनिवि ने शासन को लगभग सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रस्ताव में तकनीकी कमी के कारण सचिव ने आपत्ति लगाते हुए फाइल लौटा दी। जेई सतपाल सिंह ने बताया कि तकनीकी कमी को दूर कर दस दिन के भीतर प्रस्ताव बनाकर पुन: शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस सड़क के दोनों टाइल्स लगाने के साथ सड़क बनाई जाएगी।