फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   9Kg Meat Of Pangolin Recovered

पेंगोलिन के 9.262 किग्रा मांस के साथ चार लोग गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
9Kg Meat Of Pangolin Recovered
खटीमा में पेंगोलिन जानवर के मांस के साथ गिरफ्तार आरोपी के साथ सीओ मनोज कुमार ठाकुर एवं कोतवाल नरे - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने पेंगोलिन के के 9.262 किलो मांस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें पेंगोलिन दुर्लभ प्रजाति का जानवर है और इसका कवच अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी महंगे दामों पर बिकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाल नरेश चौहान और एसआई अरविंद बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन में लगी हुई थी। मुखबिर ने पुलिस को पीलीभीत रोड में आरक्षित वन क्षेत्र में दुर्लभ जीव पेंगोलिन के मांस की तस्करी की सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चार लोगों को एक-एक कट्टे के साथ पकड़ा। वन दरोगा जागेश वर्मा और भैरव सिंह बिष्ट ने कट्टों में पेंगोलिन के कवच की पुष्टि की। पूछताछ में चारों ने अपना नाम हरजिंदर सिंह निवासी दरिया नियामगंज रामपुर यूपी, निरंतर सिंह निवासी 7 प्रतापपुर नानकमत्ता, रतन सिंह निवासी सुंदरनगर माधोटांडा पीलीभीत यूपी तथा उमेश सिंह निवासी देवीपुरा नानकमत्ता बताया। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि चारों अभियुक्तों से चार कट्टों में कुल 9.262 किलो मांस बरामद किया गया है। चारों पर धारा 51, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम में तपेंद्र जोशी, महेंद्र डंगवाल, चंदर सिंह, नासिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed