{"_id":"56e5b5964f1c1b50478b456d","slug":"99th-kisan-mela-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":" 99वें किसान मेला का समापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99वें किसान मेला का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 99वां किसान मेले का स्टीवेंशन स्टेडियम हॉल में समापन हो गया। विवि के कुलपति डा. मंगला राय ने स्टॉल धारकों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय के बीजों व तकनीकों में किसानों को विश्वास अभी भी कायम है। इसी विश्वास के साथ वैज्ञानिकों को भी नये शोध कार्यक्रमों को चलाने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
स्टीवेंशन स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में उन्होंने कहा कि देश के 60 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96 से अधिक संस्थानों, प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्रों व अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों द्वारा किसान मेलों का आयोजन किया जाने के बावजूद पंतनगर विवि द्वारा आयोजित किसान मेलों में हजारों की संख्या में किसानों का आना विश्वविद्यालय के बीजों व तकनीकों में किसानों के विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन
डा. राय ने कहा कि आने वाला रबी फसलों पर आधारित मेला 100वां होगा जो नये कलेवर व नये स्थान में दिखायी देगा। उन्होंने इसकों सफल बनाने के लिए किसानों, निजी संस्थानों, पत्रकारों व वैज्ञानिकों से सुझाव आमंत्रित किये हैं। कुलपति डा. मंगला राय ने कहा कि इस बार से विवि द्वारा एक बीज वाहन का निर्माण किया गया जो प्रदेश के हर जनपद व गांव तक जायेगा। वहां की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार वहां के किसानों को बीज मुहैया कराया जायेगा।
इस बीज वाहन को पहले उत्तराखण्ड के लिए वरीयता दी जायेगा। उसके उपरान्त देश के अन्य स्थानों पर ले जाया जायेगा। उन्होंने निजी संस्थानों, वैज्ञानिकों, किसानों और पत्रकारिता से जुड़े लोगों का आह्वान किया कि वे कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए अपनी सहभागिता दें। इससे पूर्व निदेशक प्रसार शिक्षा डा. वाईपीएस डबास ने चार-दिवसीय मेले का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में निदेशक शोध डा. जेपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विवि के अधिष्ठाता, निदेशक, वैज्ञानिक, किसान तथा विभिन्न फर्मों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
एएच एसोसिएट को बेस्ट स्टॉल पुरस्कार
पंतनगर। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 99वें किसान मेले में स्टीवेंशन स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में विभिन्न अव्वल आयी फर्मों को सम्मानित किया। इसमें मै. एएच एसोसिएट, रूद्रपुर को बेस्ट स्टॉल पुरस्कार, जबकि मै. पंजाब मोटर्स को सर्वोत्तम प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दोनों फर्मों के प्रतिनिधियों को कुलपति डा. मंगला राय ने ट्राफी दी। प्रथम पुरस्कार में ग्रीनिस गोल्ड नर्सरी, हल्द्वानी, सावना सीड्स, गुड़गांव, नुजिवीडु सीड्स, हैदराबाद, टाटा केमिकल एंड फर्टिलाइजर, बरेली, एसबीआई पंतनगर, मैनकाइंड फार्मा, नई दिल्ली, गोदरेज एग्रोवेट लि. मुम्बई, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन, नई दिल्ली, वीएसटी टीलर एंड टैªक्टर, काशीपुर, बीसीएच इलैक्ट्रिकल, फरीदाबाद, ग्रीवस् कॉटन लि., नई दिल्ली तथा फालकॉन गार्डन टूल्स, रूद्रपुर शामिल हैं। द्वितीय पुरस्कारों में 12, तीसरे पुरस्कार में 11 तथा विशेष पुरस्कार में कुल 16 पुरस्कार प्रदान किये गये।
नारमन ई बोरलॉग ने बेचा 11 लाख का बीज
पंतनगर। किसान मेले में विवि के नॉरमन ई बोरलॉग फसल अनुसंधान केन्द्र से लगभग 11 लाख का खरीफ फसल का बीज मिनीकिट के रूप में बेचा गया। जो खरीफ फसल में लगने वाले किसान मेले का एक रिकार्ड है। इस अवसर पर कुलपति डा. मंगला राय ने कहा कि मेले में किसानों की मांग पर बीजों के दाम ‘न लाभ न हानि’ के आधार पर कम किये गये। परन्तु बीजों की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बीजों के अधिक दाम होने से कई गरीब किसान पंतनगर बीजों से बंचित रह जाते हैं। इस लिए दामों को कम करके बचने का प्रयास किया गया।
चार हजार चार सौ किसानों ने किया मेला भ्रमण
पंतनगर। विवि के कुलपति डा. मंगला राय ने कहा कि इस बार के मेले में बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल व उत्तराखण्ड के 4400 किसानों ने मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इसके अलावा नेपाल से 55 किसानों व 30 छात्रों के दल ने भी किसान मेले में भाग लिया तथा किसानों को विवि के विभिन्न शोध केन्द्रों का भ्रमण कराकर वहां हो रहे शोध कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध करायी गया।