{"_id":"6828e2b50e218febbc0a1cb1","slug":"950-smart-meters-installed-in-jhankat-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-109481-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झनकट में लगे 950 स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झनकट में लगे 950 स्मार्ट मीटर
Sun, 18 May 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
झनकट। ऊर्जा निगम ने झनकट क्षेत्र में अब तक करीब 950 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। निगम ने जून तक 1000 मीटर लगाने की बात कही है। ऊर्जा निगम के जेई प्रेम प्रकाश ने बताया कि पारंपरिक मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शिता और वास्तविक समय में बिजली खपत की जानकारी देते हैं।
यह मीटर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों सुविधाओं के साथ आते हैं जिससे उपभोक्ता अपनी खपत के अनुसार बिजली का उपयोग और भुगतान कर सकते हैं। बिजली चोरी की रोकथाम उपभोक्ता मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से बिजली की खपत की निगरानी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग में मानवीय त्रुटि की आशंका समाप्त हो जाएंगी। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली की खपत पर नियंत्रण करने में आसानी होगी।