{"_id":"5bca268fbdec2269a12fbc40","slug":"91539974799-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के भुगतान के लिए यूसीएफ को मिले 43 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के भुगतान के लिए यूसीएफ को मिले 43 करोड़ रुपये
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में किसानों के धान के भुगतान के लिए शासन से ऊधमसिंह नगर में क्रय एजेंसी यूूसीएफ को 43 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इससे सहकारी क्रय केंद्रों पर एमएसपी पर धान बेचने वाले किसानों के समक्ष अब भुगतान की समस्या नहीं आएगी। यह भुगतान किसानों को चेक अथवा आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
किसानों को समय पर भुगतान कराने के प्रतिबद्ध सरकार ने इस वर्ष साल की अपेक्षा अग्रिम भुगतान राशि के लिए कई गुना अधिक बजट अवमुक्त किया है। जबकि पिछले सत्र में अग्रिम भुगतान के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। इस कारण कुछ क्रय केंद्रों पर किसानों को समय पर धान का भुगतान नहीं हो सका था। यह पैसा यूसीएफ के माध्यम से सहकारिता और विभिन्न समितियों के माध्यम से किसानों को दिया जाएगा। आरएफसी कुमाऊं डॉ. ललित मोहन रयाल ने बताया कि किसानों को समय पर भुगतान की सुविधा मिलने से इस वर्ष सरकारी धान खरीद बढ़ सकती है।