{"_id":"5b425c654f1c1bae288b55b6","slug":"91531075685-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में प्राइवेट और डग्गामार वाहनों की एंट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में प्राइवेट और डग्गामार वाहनों की एंट्री बंद
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर बस स्टेशन परिसर में घुसकर रोडवेज की सवारियों को भरने वाले डग्गामार और प्राइवेट वाहनों के प्रवेश पर अब पूर्णरूप से प्रतिबंध लग गया है। निगम प्रबंधन और आईएसबीटी का निर्माण करने जा रही कार्यदायी संस्थान ने स्टेशन के गेट पर बैरियर लगाकर कर्मचारी को तैनात कर दिया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री चन्नु अंसारी ने बताया कि रोडवेज बसों के परिसर में आने और बाहर निकलते समय ही वहां तैनात कर्मचारी बैरियर को खोलेगा। उन्होंने बताया कि डग्गामार वाहनों के रोडवेज की सवारियां भरने से रोडवेज को नुकसान होता है। अब इस कदम से रोडवेज की आय में भी बढ़ोतरी होगी।