{"_id":"5984c5c64f1c1bef2d8b4744","slug":"91501873606-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने नगर में सरकारी भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने नगर में सरकारी भूमि का किया निरीक्षण
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। एसडीएम ने नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किये गये कब्जे के निरीक्षण किया। पालिका प्रशासन को कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड नंबर छह में तालाब पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है उसको भी शीघ्र हटाये जाने की बात कही।
शुक्रवार को एसडीएम पूरन सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी और पालिका प्रशासन की टीम ने नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि किए गए अतिक्रमण का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सरस्वती शिशु मंदिर, थाने के पीछे, सिनेमा रोड गली सहित कई स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया पाया है। वहीं वार्ड नंबर छह में सरकारी जमीन पर बने तालाब पर भी लोगों ने धान की फसल बोई हुई है। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाया जाए और इस स्थानों पार्किंग एवं पार्क आदि का निर्माण करवाया जायेगा। वहीं एसडीएम ने बताया कि मुख्य बाजार के अतिक्रणम के लिए चिन्हीकरण का कार्य भी जल्द शुरू किया जायेगा। इस मौके पर अभिषेक गुंबर, संतोष गुंबर, राकेश भुड्डी, राजेेंद्र सक्सेना, कृपाली सिंह आदि मौजूद थे।