फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   90 thousand given to Kamal by sports minister

एशियन जु-जुत्सु चैंपियनशिप में जाने के लिए कमल को खेल मंत्री ने दिए 90 हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
90 thousand given to Kamal by sports minister
कमल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले मजदूर के बेटे कमल सिंह को आबूधाबी में आयोजित होने वाली एशियन जु-जुत्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने 90 हजार रुपये दिए हैं। शुक्रवार को कमल आबूधाबी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

गदरपुर के नारायणपुर गांव में रहने वाले खिलाड़ी कमल सिंह यूएई में होने वाली पांचवीं एशियन जु जुत्सु चैंपियनशिप में जाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे। उनकी खबर को अमर उजाला ने 29 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इस पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कमल की उपलब्धियां जानीं। कमल ने उन्हें बताया कि वह पूर्व में राष्ट्रीय जु जुत्सु चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक लेकर आए हैं, जबकि साउथ एशियन रैंकिंग जु-जुत्सु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड ई-डूओ जेजेआईएफ चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते हैं। कमल की उपलब्धियां से प्रभावित होकर खेल मंत्री ने सीधे उनके खाते में 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जु-जुत्सु एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के महासचिव ऋषिपाल भारती ने बताया कि 13 सितंबर से 16 सितंबर तक यूएई में पांचवी एशियन जु-जुत्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए वह शुक्रवार को गदरपुर से रवाना हो जाएंगे।

अनाज बीनकर घर चलाती है मां
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले कमल की मां सावित्री मंडी से अनाज बीनकर घर में लाती है। पिता सुभाष सिंह की तबियत खराब होने के चलते वह मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं, जबकि भाई टैक्सी चलाकर घर का थोड़ा गुजर बसर कर रहा है। कमल ने बताया कि खेल मंत्री का उनके पास फोन भी आया था, उन्होंने चैंपियनशिप में जाने के लिए शुभकामनाएं दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed