फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   9 lakhs of money from NRI in the name of selling plot

प्लॉट बेचने के नाम पर एनआरआई से नौ लाख की ठगी

Sun, 21 Oct 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sun, 21 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

भूरारानी क्षेत्र में सस्ते दामों में प्लॉट बेचने के नाम पर तीन सगे भाइयों ने एक एनआरआई से नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कॉलोनी प्रबंधक और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम जगदीशवाल जसपुर निवासी सतविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह का कहना है कि उसके भाई बलविंदर सिंह विदेश में रहते हैं। वर्ष 2006 में उसने भूरारानी में सस्ते में बेचे जा रहे प्लॉटों का विज्ञापन देखा। विज्ञापन भूरारानी स्थित एलायंस सिटीवन कॉलोनी की ओर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन


सतविंदर ने इसकी सूचना पर बलविंदर को दी। बलविंदर के प्लॉट लेने के लिए राजी होने पर वह विदेश से घर आए और दोनों भाइयों ने क्षेत्र के ही राकेश अरोरा और अमित ढांग के माध्यम से कॉलोनी में एक प्लॉट देखा। बाद में सौदा नौ लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने एलायंस सिटीवन कॉलोनी के निदेशक सतवीर सिंह, उसके भाई युवराज सिंह एवं अरविंदर सिंह से मुलाकात कर चार किस्तों में प्लॉट की रकम देने की बात तय की। 11 मार्च तक सतविंदर की ओर से प्लॉट की पूरी रकम का भुगतान सतवीर को कर दिया गया। इस दौरान बलविंदर विदेश में ही रहे।

रकम पूरी जमा करने के बाद जब सतविंदर ने प्लॉट का बैनामा कराने के लिए सतवीर और उसके भाइयों से कहा तो उन्होंने तय प्लॉट किसी और को बेचने की बात कही। इस पर सतविंदर को कॉलोनी में ही दूसरा प्लॉट चुनना पड़ा। आरोप है कि कंपनी निदेशक और उसके भाइयों ने दूसरे प्लॉट का न ही बैनामा कराया और न प्लॉट पर सतविंदर को कब्जा दिया।


सतविंदर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सतविंदर कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश पर सतवीर के साथ ही उसके भाई युवराज और अरविंदर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed