फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   9.83 lakh cheated from a woman by threatening to kill her son in kashipur

Udham Singh Nagar News: बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से 9.83 लाख ठगे, केस दर्ज

Sat, 21 Dec 2024 11:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर/ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर/ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:55 AM IST
सार

प्रोफेसर की पत्नी से साइबर ठगों ने 9.83 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार आरोपी ने उसे बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
9.83 lakh cheated from a woman by threatening to kill her son in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काशीपुर में प्रोफेसर की पत्नी से साइबर ठगों ने 9.83 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार आरोपी ने उसे बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

टांडा उज्जैन निवासी कीर्ति शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति आदर्श शर्मा रसायन विज्ञान के प्रोफेसर हैं। बेटा विदेश में रहता है। बुधवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि साइबर ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस कर्मी बताते हुए डराना धमकाना शुरू कर दिया। बताया कि उसके खिलाफ 17 फ्रॉड केस हैं और किसी नरेश गोयल उसके केनरा बैंक, मुंबई स्थित एकाउंट में दो करोड़ रुपये डाले हैं।

विज्ञापन
महिला ने कहा कि उसका केनरा बैंक मुंबई में एकाउंट नहीं है। मना करने पर कॉलर ने उसका बैंक में आधार कार्ड और बायोमैट्रिक होने की जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर कॉलर ने उसे धमकाते हुए उसके खाते से 9.83 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed