फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   8678 nominations against 4568 posts, scrutiny.

Udham Singh Nagar News: 4568 पदों के सापेक्ष 8678 नामांकन, जांच कल से

Sun, 06 Jul 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
8678 nominations against 4568 posts, scrutiny.
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य सहित ग्राम प्रधान के कुल 4568 पदों के सापेक्ष कुल 8678 नामांकन किए गए हैं। इस दौरान नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। नामांकन पत्रों की जांच सात से नौ जुलाई तक नामांकन केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में सभी पदों के लिए नामांकन दो जुलाई से शुरू हुए। शनिवार को अलसुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के अंतिम दिन सुबह से ही दावेदार पर्चा भरने के लिए लाइन में लग गए। जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय में सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। तो वहीं खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर विकास खंड मुख्यालय पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू हुए। शुरू में मतदान केंद्रों पर एक-एक कर दावेदार नामांकन करने आते रहे। दोपहर में लंबी कतारें लग गईं। शाम चार बजे के बाद तक लोग आते गए। इसका नतीजा रहा कि कई नामांकन केंद्रों पर चार बजे के बाद तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सोमवार से तीन दिन तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


--

जिले में पहले दिन पदों के सापेक्ष नामांकन--



पद पदों की संख्या पहला दिन दूसरा तीसरा अंतिम दिन कुल नामांकन

ग्राम पंचायत सदस्य 3887 116 458 1142 2672 4388



ग्राम प्रधान 373 241 582 973 526 2322

क्षेत्र पंचायत सदस्य 273 147 345 608 601 1701



जिला पंचायत सदस्य 35 13 42 133 79 267

--

अंतिम दिन दावेदारों ने दिखाई ताकत

रुद्रपुर। पंचायत चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन दावेदारों ने अपनी ताकत का एहसास कराया। नामांकन के लिए लोग गांवों से जुलूस निकालकर निकले। गांवों से ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी अच्छा-खासा जन समर्थन साथ लेकर नामांकन केंद्र पहुंचे। खासकर जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक नारेबाजी कर माहौल बनाने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

जिपं के 35 सीटों पर 267 ने की दावेदारी

रुद्रपुर। जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी पर आसीन होने के लिए जहां जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार राजनीतिक दलों का संरक्षण प्राप्त कर कुर्सी तक पहुंच बनाने में जुटे हैं। उधर शनिवार को नामांकन कार्य पूरा हो गया। जिले की 35 सीटों के लिए कुल 267 दावेदारों ने नामांकन किया है। अब सबकी निगाहें नामांकन पत्रों की जांच पर टिकी हैं। इसके बाद 10 व 11 जुलाई को नाम वापसी के बाद ही असली स्थिति साफ होगी। संवाद


--

अंतिम दिन भी बिके नामांकन पत्र

रुद्रपुर। पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भी नामांकन पत्रों की खरीद का सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 17 पर्चे खरीदे गए। कुल 545 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। इसी प्रकार रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, सितारगंज व खटीमा विकास खंड से सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 969 नामांकन पत्र खरीदे गए। अंतिम दिन तक कुल 12604 पत्रों की खरीद की जा चुकी है। ग्राम प्रधान के लिए 87 सहित कुल 3362 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 125 सहित कुल 2504 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। कुल 12604 नामांकन पत्रों के सापेक्ष 1980440 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed