{"_id":"6ae8ccb09a37c409bd0a1ea3","slug":"82-families-in-gularbhoj-receive-the-gift-of-permanent-homes-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-149311-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गूलरभोज के 82 परिवारों को मिली पक्के मकान की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गूलरभोज के 82 परिवारों को मिली पक्के मकान की सौगात
Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। नगर पंचायत क्षेत्र के आवासविहीन परिवारों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के तहत नगर पंचायत के 82 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 2.75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रथम किस्त के रूप में सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में 20-20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।
नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव और आवासविहीन परिवारों की मांग पर सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए उन्हें पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे लंबे समय से आवास की सुविधा से वंचित परिवारों का अपने घर का सपना साकार हो सकेगा। प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र भी वितरित किए। वहां बलराम मंडल, इंद्र राठौर, ममता रानी, नरेश घरामी, पूनम आर्य, भूपेंद्र आर्य, ऊषा राजभर, सुखविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे। संवाद