{"_id":"5b68af014f1c1b05468b6526","slug":"81533587201-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने धीमी की बाघ एक्सप्रेस की रफ्तार-हल्द्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने धीमी की बाघ एक्सप्रेस की रफ्तार-हल्द्वानी
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/रुद्रपुर। बिहार में बारिश के कारण बाघ एक्सप्रेस एक सप्ताह से लगातार देरी से पहुंच रही है। पूर्वी, पूर्व मध्य रेलवे के साथ समन्वय के अभाव में बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की आवाजाही की सही सूचना यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। ऐसे में यात्रियों में ट्रेन का रिजर्वेशन कराने में दिक्कतें आ रही हैं। बाघ एक्सप्रेस का रुद्रपुर स्टेशन पर पहुंचने का तय समय सुबह 6:53 बजे का है, लेकिन सोमवार को यह ट्रेन करीब आठ बजे पहुंची। इसी तरह रविवार को तीन घंटे और शनिवार को करीब आठ घंटे देरी से पहुंची थी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह बताते हैं कि बाघ एक्सप्रेस का संचालन पूर्वी रेलवे से शुरू होता है। लंबी दूरी के कारण इस ट्रेन के संचालन के संबंध सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। कई जगहों में ट्रैकों पर पानी भरने के चलते बाघ एक्सप्रेस की रफ्तार पर असर पड़ रहा है।
पूर्वी, पूर्व मध्य रेलवे से तालमेल के अभाव में बाघ एक्सप्रेस की यात्रियों को नहीं मिल रही सूचना
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह से लगातार देरी से पहुंच रही है बाघ एक्सप्रेस
विज्ञापन
पूर्वी, पूर्व मध्य रेलवे से तालमेल के अभाव में बाघ एक्सप्रेस की यात्रियों को नहीं मिल रही सूचना
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर एक सप्ताह से लगातार देरी से पहुंच रही है बाघ एक्सप्रेस