{"_id":"5a9302b94f1c1b0a7b8b92c4","slug":"81519583929-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनी तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनी तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर के आनंद विहार कॉलोनी स्थित गोलू गार्डन में हुई जन कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आनंद विहार से बासियोंवाला मंदिर तक की सड़क पिछले पंद्रह सालों से क्षतिग्रस्त है। कॉलोनी वासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि चुनाव जनप्रतिनिधि वोट लेने के लिए सड़क निर्माण का झांसा देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो कभी बस्ती का रुख नहीं करते। वार्ड वासी विधायक और नगर निगम अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने पर नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। वहां समिति के अध्यक्ष गणेश चंद्र सुयाल, गोविंद पांडे, पीसी जोशी, मनोहर भदोला, पंकज जोशी, बसंत पांडे, धर्मानंद जोशी, शांति प्रसाद मंदोलिया आदि थे।