फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कुंडेश्वरी सहकारी समिति का हंगामेदार वार्षिक अधिवेशन संपन्न

कुंडेश्वरी सहकारी समिति का हंगामेदार वार्षिक अधिवेशन संपन्न

Wed, 13 Dec 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कुंडेश्वरी सहकारी समिति का हंगामेदार वार्षिक अधिवेशन संपन्न
काशीपुर। तीन साल बाद किसान सेवा सहकारी समिति कुंडेश्वरी के हंगामेदार अधिवेशन में वर्ष 2017-18 के लिए 65 करोड़ 90 लाख का अधिकतम दायित्व स्वीकार किया गया। 15 प्रतिशत लाभांश सदस्यों में वितरित करने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को कुंडेश्वरी किसान सेवा समिति का 48वां वार्षिक अधिवेशन सिंधु गार्डन स्थित सभागार में हुआ। समिति के सचिव उमेश चौहान ने वर्ष 2015, 16 और 17 की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। हंगामे के दौरान सचिव उमेश सिंह चौहान ने बताया कि समिति का शुद्ध लाभ 34.77 लाख है। उन्होंने 12 प्रतिशत शेयर धारकों में बांटने की घोषणा की। सदस्यों ने लाभांश कम बताकर हंगामा किया। सुरेश शर्मा ने कहा कि अन्य सहकारी समितियों ने सदस्यों को शेयर पर लाभांश 16 प्रतिशत तक दिया है।
विज्ञापन


जब किसान हंगामा करते रहे तब अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने 15 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा कर किसानों को शांत कराया। किसानों ने समय पर खाद नहीं मिलने की शिकायत कर कहा कि समिति को समय से पहले ही डिमांड भेजनी चाहिए। हंगामे के बीच समिति के सचिव उमेश चौहान ने कहा समिति ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 16-17 में 12 ग्राम सभाओं व नगर पंचायत कुंडेश्वरी को 14 करोड़ 78 लाख अल्प, मध्य कालीन ऋण दिया, जबकि कुंडेश्वरी नगर पंचायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सहकारिता मंत्री चौधरी समर पाल, सुरेश शर्मा, कुलदीप सिंह चीमा ने प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना किसानों को स्वैच्छिक करने की मांग की। टीका सिंह सैनी ने कहा कि सहकारिता के नियमानुसार प्रति वर्ष समिति का वार्षिक अधिवेशन बुलाना आवश्यक है ताकि अगले साल के लिए कारोबार की अनुमति स्वीकार की जा सके। समिति के अध्यक्ष उपकार सिंह बाजवा ने सभी सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में हेमराज सिंह, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, एके अग्निहोत्री, साधु सिंह बाजवा, गुरुदयाल सिंह, चौधरी विजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed