फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   80 new Shops Will Be Soon

Udham Singh Nagar News: जिले में खुलेंगी सस्ते-गल्ले की 80 नई दुकानें

Fri, 23 Jun 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
80 new Shops Will Be Soon
अब जिले में 757 हो जाएंगी राशन की दुकानें
विज्ञापन


रुद्रपुर। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सस्ते-गल्ले की 80 नई दुकानें खोलने की कवायद की जा रही है। इससे तहत हर तहसील से ब्योरा जुटाया जा रहा है। जल्द ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पूर्ति विभाग दुकानों के आवंटन के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। इससे राशन कार्ड धारकों को भी सुविधा होगी।

जिले में वर्तमान में सस्ते गल्ले की 677 दुकानें संचालित हैं और लगभग चार लाख राशन कार्ड धारक इन दुकानों से सस्ता-गल्ला ले रहे हैं। पिछले दिनों जिले में अनियमितता पाए जाने पर कई दुकानें निरस्त हुई और कुछ का संचालन बंद हुआ है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रांजिट कैंप, रंपुरा जैसी बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों में दुकानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। अब पूर्ति विभाग में जिले में 80 नई दुकानें की खोलने की कवायद कर रहा है। जिससे शहर में भी करीब 40 नई राशन की दुकानों का आवंटन होगा। इसमें निरस्त और बंद हुई दुकानों का भी फिर से संचालन शुरू होगा। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सस्ते गल्ले की दुकानें खाेले जाने की कार्यवाही चल रही है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed