फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   7942 students appeared for the entrance exam for undergraduate courses and 111 for MCA

Udham Singh Nagar News: स्नातक पाठ्यक्रमों में 7942 और एमसीए के लिए 111 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 Jun 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
7942 students appeared for the entrance exam for undergraduate courses and 111 for MCA
पंतनगर में केंद्र पर यूजी की प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी। विवि
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक स्तरीय (यूजी) पाठ्यक्रमों सहित एमसीए की प्रवेश परीक्षा कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा पंतनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काठगोदाम, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, श्रीनगर (पौड़ी-गढ़वाल) और देहरादून के 20 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा के दो केंद्रों पर 662 में से 592, देहरादून के चार केंद्रों पर 2002 में से 1237, काठगोदाम के एक केंद्र पर 500 में से 435, हल्द्वानी के दो केंद्रों पर 1320 में से 1145, पिथौरागढ़ के दो केंद्रों पर 611 में से 528, ऋषिकेश केंद्र पर 541 में से 417 परीक्षार्थी और श्रीनगर (पौड़ी-गढ़वाल) केंद्र पर 313 में से 286 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी और 909 अनुपस्थित रहे। पंतनगर विवि के सात परीक्षा केंद्रों पर 3342 में से 440 अनुपस्थित रहे और 2902 ने प्रवेश परीक्षा दी। कुल 9291 परीक्षार्थियों में से 7942 ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया और 1349 अनुपस्थित रहे। एमसीए के लिए पंतनगर के सीएबीएम परीक्षा केंद्र पर 135 में से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 111 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। अभिभावकों के लिए बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन



कुलपति ने ऋषिकेश में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया

पंतनगर। विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर परीक्षार्थियों के सुचारू, पारदर्शी वातावरण में परीक्षा देने की सुविधा सुनिश्चित की। उन्होंने केंद्र प्रभारी से परीक्षा संचालन की प्रक्रिया, प्रश्न पत्र वितरण, निगरानी तंत्र और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। कुलपति ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए और परीक्षा के सफल संचालन के लिए विवि प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं भी दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो :15पी: पंतनगर केंद्र पर यूजी की प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी। विवि
फोटो :16पी: प्रवेश परीक्षा केंद्र में निरीक्षण के दौरान कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान व अन्य। विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed