फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   767 people benefited from the Seva Setu campaign in Udham Singh Nagar.

Udham Singh Nagar News: उधमसिंह नगर में सेवा सेतु अभियान से 767 लाभांवित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
767 people benefited from the Seva Setu campaign in Udham Singh Nagar.
रुद्रपुर। सेवा सेतु अभियान के तहत उधमसिंह नगर में तीन स्पेशियलिटी कैंप लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इन कैंपों में 767 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें 296 पुरुष और 471 महिलाएं शामिल थीं। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि कैंप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरिया दौलत (बाजपुर), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा रुद्रपुर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिडोरी (नानकमत्ता) में आयोजित हुए। एनसीडी स्क्रीनिंग में 232 लोगों की हाइपरटेंशन और इतनी ही संख्या में लोगों की डायबिटीज की जांच हुई। 232 लोगों की ओरल कैंसर, 74 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और 46 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 39 नई गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच हुई। 87 एएनसी चेकअप किए गए और 12 एमसीपी कार्ड बांटे गए। 58 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता पर काउंसिलिंग दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed