{"_id":"64ecf41ed8a31b3130033204","slug":"75-year-old-arjun-cried-when-asked-for-5000-for-pension-of-1200-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-3122-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 1200 की पेंशन के लिए 5000 मांगे तो रो पड़े 75 वर्षीय अर्जुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 1200 की पेंशन के लिए 5000 मांगे तो रो पड़े 75 वर्षीय अर्जुन
Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन दास
रुद्रपुर। किसान पेंशन लगवाने के नाम पर गदरपुर ब्लॉक के एक कर्मचारी पर 75 वर्षीय बुजुर्ग अर्जुन दास ने 5000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। विकास भवन में पेंशन नहीं लगने के बाद बुजुर्ग फूट-फूटकर रोने लगे और भावुक होकर कहने लगे कि वह कर्मचारी को पहले भी 500 रुपये दे चुके हैं। उन्होंने रिश्वत मांगने की शिकायत डीएम से भी की है।
गदरपुर के फतेहगंज गांव निवासी अर्जुन दास ने बताया कि उन्होंने जून 2022 में किसान पेंशन के लिए गदरपुर ब्लॉक कार्यालय में आवेदन किया था। ब्लॉक कार्यालय के एक कर्मचारी के पास उन्होंने अपनी फाइल जमा कराई थी और पेंशन लगाने के लिए 500 रुपये भी दिए थे। इसके बाद भी उन्हें डेढ़ साल से इधर से उधर भगाया जा रहा है। बताया कि उन्होंने पहले मौखिक रूप से समाज कल्याण विभाग को इसकी शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी उनसे 5000 रुपये की मांग करने लगा।
बताया कि टूटी टांग और बैसाखी का सहारा लेकर वह डेढ़ साल से भटक रहे हैं। रिश्वत मांगने की शिकायत उन्होंने डीएम से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह माह पहले उनकी पत्नी रेशमा का निधन हो चुका है। इससे वह काफी टूट चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले किसानों के लिए प्रति माह 1200 रुपये पेंशन दी जाती है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि पीड़ित अर्जुन दास की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के स्तर से जल्द उनकी पेंशन लगाने का प्रयास किया जाएगा।