{"_id":"59ada1a84f1c1b09278b50ef","slug":"71504551336-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई दिवस में आईं 36 से अधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई दिवस में आईं 36 से अधिक शिकायतें
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में सोमवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 36 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह रही कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी उसके शिकायती पत्र में दर्ज किया गया, ताकि निस्तारण होते ही संबंधित अधिकारी फरियादी को मोबाइल पर सूचित भी कर दे।
जनसुनवाई के दौरन रुद्रपुर के फईम खान ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाए जाने, रुद्रपुर के रिंकू सिंह, गदरपुर की बलविंदर कौर ने राशन कार्ड बनाए जाने जबकि असीम राय ने अन्त्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने की फरियाद की। डीएम ने तीनों आवेदनों पर कार्यवाही के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए। रुद्रपुर के सतपाल सिंह ने जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता की मांग की। वहीं, पथरचट्टा (पंतनगर) के रामकिशन ने उनके विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डीएम ने इनकी शिकायतों को एसएसपी के पास कार्यवाही के लिए भेजने के निर्देश दिए। इसी तरह गदरपुर की सुनीता रानी ने ऋण माफी के लिए और रुद्रपुर के जहांगीर अहमद ने स्वरोजगार के लिये ऋण दिए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। किच्छा क्षेत्र की शांति देवी ने आठ माह से विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत रखी। डीएम ने इनके प्रकरणों पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खटीमा क्षेत्र के गजेंद्र सिंह ने उनके क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, रुद्रपुर के द्वारिका प्रसाद ने एनएच 74 पर भूमि का मुआवजा दिलाने, सितारगंज के ग्राम उकरौली के दूधनाथ द्वारा भूमि का स्थानांतरण किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के दौरान सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एडीएम नजूल जगदीश चंद्र कांडपाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल दानी सहित अन्य अधिकारी थे।