फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   71000 water Connection till Feb 2024

जेजेएम : फरवरी तक 71 हजार उपभोक्ताओं के घर पेयजल पहुंचाने की चुनौती

Wed, 19 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
71000 water Connection till Feb 2024
मृदुला सिंह, अधीक्षण अभियंता।
पेयजल निगम ने हर माह उपभोक्ताओं के घर कनेक्शन पहुंचाने का रखा लक्ष्य
विज्ञापन


रुद्रपुर। जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल निगम ने फरवरी 2024 तक 71 हजार उपभोक्ताओं के घर पेयजल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। आठ माह में 304 डीपीआर को पूरा करने के लिए 956.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई जेजेएम योजना में जिले के 201529 परिवारों के घर पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से अब तक 130360 परिवारों (64.69 प्रतिशत) के घर पेयजल कनेक्शन दे दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से अब उन गांवों का भी स्टेट्स देखा जा रहा है, जो 100 फीसदी पेयजल कनेक्शन से जुड़ गए हैं। निगम ने 41 गांवों में 100 फीसदी पेयजल कनेक्शन दे दिए गए हैं। इनमें से आठ गांवों को भारत सरकार की ओर से 100 फीसदी पेयजल कनेक्शन का प्रमाणपत्र दिया गया है। इसमें बाजपुर के हिरदयापुर, टांडा रतिभान, शीतलगंज, सरकड़ी गांव है। वहीं खटीमा के गंगापुर, जाधवपुर व नंदना और रुद्रपुर का खमरिया नंबर-1 गांव में कुल 1498 परिवारों के घर पेयजल दे दिया गया है।
विज्ञापन



लक्ष्य - डीपीआर की संख्या - बजट(करोड़ में) -कनेक्शन की संख्या
जुलाई - 43 - 103.89 - 9109

अगस्त - 37 - 111.31 - 9292
सितंबर - 29 - 85.94 - 7170

अक्तूबर - 42 - 128.30 - 7136
नवंबर - 27 - 82.85 - 7457

दिसंबर - 37 - 125.57 - 4990
जनवरी - 28 - 96.31 - 7043

फरवरी - 61 - 222.35 - 19041
कुल - 304 - 956.52 - 71238

-
कोट-

यूएस नगर में 41 गांव में 100 फीसदी पेयजल कनेक्शन दे दिए गए हैं, जल्द ही भारत सरकार की ओर से बाकी बचे 33 गांवों को भी 100 प्रतिशत पेयजल का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। फरवरी 2024 तक 71238 परिवारों के घर पेयजल पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि फरवरी तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।- मृदुला सिंह, अधीक्षण अभियंता, पेयजल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed