{"_id":"69b6ff5510ce82d6050d0c89","slug":"70-women-underwent-tests-at-the-health-camp-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-140362-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्वास्थ्य शिविर में 70 महिलाओं ने कराया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्वास्थ्य शिविर में 70 महिलाओं ने कराया परीक्षण
Mon, 16 Mar 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। मोहल्ला संजय नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। भाजपा मंडल मंत्री पूजा जिंदल की ओर से रविवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ डॉ. पूनम पांडे, मानिका गर्ग, सविता शर्मा, ममता जैन ने किया। शिविर में सीनियर वेलनेस कोच रश्मि वर्मा और उनकी टीम ने बीएमआई, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की। जांच के बाद महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा जिंदल और संचालन रीना सक्सेना ने किया। वहां पूनम अग्रवाल, मीना बंसल, निधि सिंगला, अमोला, अंजू बंसल, रिकी कौर, अपूर्वा गर्ग, उषा मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन