{"_id":"6866d3e0b5f06201010a1298","slug":"63-sanitation-inspectors-await-appointment-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-129140-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति का इंतजार
Fri, 04 Jul 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के 10 माह बाद भी 63 अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली है। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्होंने शासन से नियुक्ति दिलाने की मांग की है।
अभ्यर्थियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिसंबर 2023 में लोकसेवा आयोग की ओर से लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी जिसका परिणाम सितंबर 2024 में जारी किया गया था। इसके बाद कुछ असफल अभ्यार्थियों ने कोर्ट से भर्ती पर स्टे लगवाया था।
तब से भर्ती कोर्ट में लंबित है। चयनित अभ्यार्थियों का कहना है कि शासन की ओर से नैनीताल हाईकोर्ट में लंबित भर्ती प्रक्रिया पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस कारण चयनित अभ्यार्थियों का 10 माह का समय बीत चुका है और उनका कहना है कि उनका आर्थिक, मानसिक, सामाजिक उत्पीड़न हो रहा है। शासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। चयनित अभ्यार्थियों का कहना है कि शासन इस मामले में न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखे ताकि चयनित अभ्यार्थियों को अपना हक मिल सके।