फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   6.20 lakh fraud by giving fake visa and ticket

Udham Singh Nagar News: फर्जी वीजा और टिकट थमाकर 6.20 लाख की ठगी

Tue, 31 Mar 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
6.20 lakh fraud by giving fake visa and ticket
रुद्रपुर। इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का विज्ञापन देखकर एक युवक से 6.20 लाख रुपये की ठगी की गई है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


फुलसुंगा निवासी यामीन सैफी ने सोशल मीडिया पर मैसर्स वर्ल्ड ट्रैवल एडवाइजर का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपियों ने खुद को चंडीगढ़ की वैध कंसल्टेंसी बताया। यामीन ने नौ व्यक्तियों के रोजगार वीजा के लिए उनसे संपर्क किया। आरोप है कि 13 दिसंबर 2025 को हुए समझौते के तहत
विज्ञापन


उन्होंने करीब 6.20 लाख रुपये का भुगतान किया जिसमें 4.70 लाख रुपये बैंक के माध्यम से और 1.50 लाख रुपये नकद दिए गए। भुगतान के बाद आरोपियों ने यामीन को ऑफर लेटर, वीजा और फ्लाइट टिकट दिए। जब यामीन ने संबंधित एयरलाइंस और कंपनियों से इनकी पुष्टि की तो पता चला कि ये सभी दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। युवक ने पहले कोतवाली ट्रांजिट कैंप में फिर एसएसपी कार्यालय में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संस्था के संचालकों अनिशा, कुलदीप वोहरा, ईशान और अनामिका शर्मा, निवासी सेक्टर-34ए, चंडीगढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed