{"_id":"5c69ace9bdec2273724c5268","slug":"61550429417-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा पर राज्य के हज यात्रियों को आपातकाल कक्ष की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा पर राज्य के हज यात्रियों को आपातकाल कक्ष की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में राज्य के हज यात्रियों के लिए इस वर्ष यात्रा पर राज्य सरकार की ओर से आपातकालीन कक्ष की सुविधा दी जाएगी। क्षेत्र के ग्राम पंडरी पहुंचे स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में राज्य सरकार सैनिकों के परिवारों के साथ है।
शमीम आलम ने कहा कि इस वर्ष राज्य से 1229 हाजी सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। बताया कि यात्रा पर जाने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से आपातकालीन कक्ष की सुविधा शुरूकी गई है, जिसमें राज्य सरकार हाजियों के साथ करीब छह अधिकारियों को सऊदी भेजेगी। आलम ने बताया कि हज यात्रा के दौरान कई बार हाजी गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं।
ऐसे में हज यात्रा के दौरान राज्य के अधिकारी आपातकालीन कक्ष में तैनात रहेंगे और हरसंभव मदद मुहैया कराएंगे। वहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) इम्तियाज अंसारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल जिंदल, पूर्व प्रदेश संयोजक मुशीर अहमद लारी, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, सुराज खां गुड्डु, सलीम सैफी, अजहर, हारिश, अय्यूब कुरैशी आदि थे।