फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पार्टी जिसे टिकट दे उसे दिल से चुनाव लड़ायें कार्यकर्ता: रावत

पार्टी जिसे टिकट दे उसे दिल से चुनाव लड़ायें कार्यकर्ता: रावत

Sun, 22 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पार्टी जिसे टिकट दे उसे दिल से चुनाव लड़ायें कार्यकर्ता: रावत
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार निकाय चुनाव को टालने पर तुली है। किसानों के प्रति सरकार बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में संवैधानिक संकट की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


रुद्रपुर के एक होटल में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी राज्य सरकार की नीयत पर सवाल उठा चुका है। रुद्रपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण अभियान पर भी रावत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम रुद्रपुर को उजाड़ा जाना उचित नहीं है। अतिक्रमण के नाम पर शहर को ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने से पूर्व व्यापारियों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। रावत ने कहा कि कहा कि राज्य में ओलावृष्टि से किसानों पर प्रकृति की मार पड़ी है। गेहूं की फसल बर्बाद होने के बावजूद सरकार का कोई प्रतिनिधि या दल अभी तक आकलन करने नहीं पहुंचा है। सरकार किसानों के बजाय बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अधिकांश चीनी मिले बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलों पर किसानों करोड़ों रुपये बकाया है। चीनी मिल मजदूरों का भी वेतन फंसा हुआ है। उन्होंने कहा गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों से केंद्र प्रभारियों द्वारा सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करना सरकार के लिए हमेशा की तरह इस बार भी चुनौती बना हुआ है। प्रेस वार्ता में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, प्रेमानंद महाजन, मीना शर्मा, जगदीश तनेजा आदि थे।

इससे पूर्व पूर्व सीएम ने शहर के गाबा चौक का करीब आधा घंटा भ्रमण कर अतिक्रमण से प्रभावित होने वाले व्यापारियों का हाल जाना। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और अन्य नेता हरदा को अब तक तोड़ी गई दुकानें दिखाते रहे और व्यापारी भी दुखड़ा सुनाते रहे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार चाहती तो तबाही रुक सकती थी, लेकिन गदरपुर के बाद अब रुद्रपुर में अतिक्रमण तोड़ने के नाम पर तबाही हो रही है। रावत ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह मुख्य सचिव और डीएम से वार्ता करेंगे।

पार्टी जिसे टिकट दे उसे दिल से चुनाव लड़ाएं कार्यकर्ता : रावत
किच्छा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कार्यकर्ता पुरानी हार से सबक लें और जिसे भी पार्टी हाईकमान टिकट दे उसे दिल से चुनाव लड़ाएं। कहा कि कार्यकर्ता चेहरा विशेष नहीं बल्कि पार्टी सिंबल पर ध्यान दें। रावत शनिवार को यहां रुद्रपुर रोड पर राजस्थान के कोटपुतली के विधायक राजेंद्र यादव के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। इससे पूर्व हरीश रावत के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, हाजी सरवर यार खान, अरुण कुमार शुक्ला, पुष्कर राज जैन, पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, संजीव कुमार सिंह, आनंद प्रकाश यादव, पुनीत यादव, विजय पाल यादव आदि थे।


धार्मिक स्थलों पर जाकर मिलती है मन को शांति: रावत
लालपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पुत्र आनंद रावत के साथ मलसा गिरधरपुर के तुलसीधाम मंदिर पहुंचें। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भजन कीर्तन किया और आरती में शामिल हुए। पूर्व सीएम ने ‘जरा मन से मन को मिलाकर देख, श्याम चले आएंगे...’ आदि भजनों पर मंजीरा बजाकर कीर्तन में संगत दी। बाद में हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाकर मन को शांति मिलती है। सभी को कुछ समय के लिए धार्मिक स्थानों पर जरूर जाना चाहिए। इस दौरान करमजीत सिंह, सुरेश पपनेजा, गुड्डू तिवारी, अशोक बांगा, हरीश बांगा, कुलभूषण जल्होत्रा, राजकुमार बांगा, बल्देव बांगा, वेद प्रकाश खुराना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed