फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   थाना दिवस में छाए नशीली दवा और शराब के मुद्दे

थाना दिवस में छाए नशीली दवा और शराब के मुद्दे

Sun, 19 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
थाना दिवस में छाए नशीली दवा और शराब के मुद्दे
दिनेशपुर। थाना दिवस में एसएसपी के समक्ष नशीले पदार्थों और अवैध शराब की बिक्री का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

शनिवार को थाना परिसर में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन हुआ। बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष तारक बाछाड़ ने स्मैक, कच्ची शराब की बिक्री की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नाबालिगों, स्कूली छात्रों के साथ तेज गति से बाइक चलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाने की बात कही।

विधायक प्रतिनिधि सुकोमल मंडल ने दिनेशपुर मटकोटा मार्ग पर आये दिन हो रही दुर्घटना की रोकथाम के लिए सड़क के दोनों ओर बनाई गई ऊंची नाली की दीवार को तोड़ने की मांग की। व्यापारी नेता भोला शर्मा ने दिनभर मटकोटा पर चल रही अशोका लिलेंड के वाहनों की नई चेसिस से हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये कार्रवाई की मांग की। लोगों ने जयनगर व जाफरपुर में स्थायी पुलिस चौकी खोलने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन


एसएसपी ने थाना प्रभारी डीआर वर्मा को शराब माफियाओं के खिलाफ गेंगस्टर एक्ट लगाने, नशीली दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जाफरपुर में पुलिस चौकी के लिये कनटोपा गांव के पास स्थित खाली पड़ी सरकारी जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है। जयनगर व कालीनगर की चौकी के लिए जगह तलाशी जा रही है। वहां एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ कमला बिष्ट, तहसीलदार बसी खान, नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed