Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   6 home quarantines came in contact with people of Pachauria seal area, screening continues

पचौरिया सील क्षेत्र के लोगों के संपर्क में आए 6 लोग होम क्वारंटीन, स्क्रीनिंग भी की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
6 home quarantines came in contact with people of Pachauria seal area, screening continues
खटीमा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कंटेनमेंट जोन घोषित पचौरिया के हनुमान मंदिर के पास स्वास्थ्य टीम ने 6 लोगों को होम क्वारंटीन किया। साथ ही सील क्षेत्र के 36 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इधर स्वास्थ्य टीमों ने हॉट स्पॉट से आए 6 लोगों को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कंटेनमेंट जोन अमाऊं में मयूर कालोनी व चकरपुर हिस्सा सील किया है। दोनों जगह पुलिस तैनात है। इधर पचौरिया में शनिवार को तीसरे दिन स्वास्थ्य टीम सील क्षेत्र में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। जांच टीम के डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि पचौरिया के सील हिस्से में 6 लोग सील क्षेत्र के लोगों के सम्पर्क में मिले, इस पर उनको भी होम क्वारन्टीन किया गया।
विज्ञापन
टीम में वंदना ऐरी, नुपुर पांडे, दीक्षा कोहली आदि शामिल रहे। इधर नागरिक अस्पताल में डॉ. शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली ने दिल्ली, गुरुग्राम आदि से आए 30 लोगों की स्क्रीनिंग कर एक को आईटीआई क्वारंटीन वार्ड व एक को विलेज़ क्वारंटीन किया। जबकि 28 को होम क्वारंटीन किया। लायन्स स्कूल में स्वास्थ्य टीम ने 20 लोगों में 4 क्वारंटीन वार्ड व 16 को होम क्वारंटीन किया।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed