फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   595 Health workers got vaccinated

जिले में 595 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
595 Health workers got vaccinated
रुद्रपुर टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लगाती एएनएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 595 लोगों को टीका लगाए जाने का नया रिकॉर्ड बना। साथ ही सबसे कम 49 प्रतिशत टीकाकरण का भी रिकॉर्ड बना। रुद्रपुर के दो केंद्रों पर सबसे अधिक 119 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा।
विज्ञापन

जिले में 12 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 1203 स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत थे लेकिन 595 कर्मचारी ही टीका लगाने के लिए पहुंचे। रुद्रपुर में जेएलएन अस्पताल में 70 और गौतम अस्पताल में 49 कर्मियों ने टीका लगवाया। खटीमा के नागरिक अस्पताल में 20 व प्रयास अस्पताल में 50 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में 70 और प्रकाश अस्पताल में 31 कर्मियों ने टीका लगवाया। इसी तरह बाजपुर में 70, गदरपुर में 57, किच्छा में 47, सितारगंज में 34, नानकमत्ता में 40 और जसपुर में 57 कर्मियों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि शनिवार को जिले में सिर्फ तीन टीकाकरण केंद्रों प्रकाश अस्पताल काशीपुर, गौतम अस्पताल रुद्रपुर और प्रयास अस्पताल खटीमा में कोराना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed