{"_id":"5b65f8d04f1c1b9b3e8b5350","slug":"51533409488-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर के पांच किसानों ने लौटाये एक लाख 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर के पांच किसानों ने लौटाये एक लाख 60 हजार
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में गलत तरीके से मुआवजा लेने वाले बाजपुर तहसील के पांच काश्तकारों ने सरकार को मुआवजे की एक लाख 60 हजार रुपये की अतिरिक्त रकम वापस कर दी है। अब तक 15 किसान एक करोड़ 95 लाख 60 हजार रुपये का अतिरिक्त लिया गया मुआवजा लौटा चुके हैं।
भूमि मुआवजा घोटाले में विभिन्न तहसीलों के काश्तकारों ने हाइवे के लिए किए गए भू अधिग्रहण के नाम पर तत्कालीन अफसरों की मदद से करोड़ों का मुआवजा लिया था। एसआईटी की जांच में किसानों की ओर से लिया गया मुआवजा फर्जी साबित होने पर एसआईटी किसानों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई।
साथ ही ईडी भी अब जांच में शामिल हो गया है। इसी डर से अब किसान लिया गया अतिरिक्त मुआवजा लौटाने लगे हैं। बीते शुक्रवार को बाजपुर तहसील के अवतार सिंह, सुबेग सिंह और दिलबाग सिंह ने 20-20 हजार और हीरालाल और दिलशेर सिंह ने 50-50 हजार की रकम सरकार को लौटाई है। कुछ और काश्तकारों ने भी मुआवजा वापस करने के लिए आवेदन किया है। ब्यूरो