फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   500 million to each mill of the state

राज्य की प्रत्येक मिल को देंगे 50 करोड़

Sat, 17 Feb 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 17 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
500 million to each mill of the state
काबीना मंत्री प्रकाश पंत। - फोटो : अमर उजाला

जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चीनी मिलों की मरम्मत के लिए प्रत्येक को 50 करोड़ रुपये देगी। काबीना मंत्री पंत शुक्रवार को खटीमा-मझोला गन्ना विकास समिति के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर रहे थे। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री पंत ने कहा कि सरकार किसानों की फसल के बाजार में आने से पूर्व समर्थन मूल्य निर्धारित करती है। गन्ने के लंबित भुगतान को वर्ष 2015-16 का बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए चीनी मिलों को 175 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में दिया गया है और एक लाख किसानों के दो प्रतिशत ब्याज की दर से 5.70 करोड़ रुपये दिया गया है। चीनी मिल सितारगंज को दो करोड़ की लागत से मरम्मत कर पब्लिक पार्टनरशिप पर देने की योजना है। उन्होंने किच्छा, बाजपुर, नादेही, डोईवाला चीनी मिलों की स्थिति में सुधार बताया। कहा कि राज्य सरकार चीनी मिलों की मरम्मत के लिए प्रत्येक को 50 करोड़ रुपये देगी। नवनिर्मित परिसर की चहारदीवारी की घोषणा करते हुए प्रभारी मंत्री पंत ने जिला योजना से प्रस्ताव मांगा।  
विज्ञापन


विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान समिति अध्यक्ष बलविंदर सिंह ढिल्लो, किसान नेता प्रकाश तिवारी, हिमांशु बिष्ट, मोहिनी पोखरिया, राजपाल सिंह, मनमोहन सिंह, सेवा सिंह, कर्नेल सिंह, नंदन सिंह खड़ायत, दिगंबर कन्याल, मुलिया देवी आदि थे। संचालन डॉ. सुखदीप सिंह लाडी और अमित पांडे ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क, रेलवे और रोडवेज सुविधा पर सरकार गंभीर
सितारगंज।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सड़क, रेलवे और रोडवेज सुविधा को लेकर सरकार गंभीर है। प्रदेश भर की नदियों से उप खनिज की 105 लॉट की ई-निविदा की जाएगी। सिडकुल फेज-टू विकास के लिए सरकार काम कर रही है। सितारगंज से नानकसागर तक पांच करोड़ की लागत से खस्ताहाल हो चुके एनएच की मरम्मत कराई जाएगी।
शुक्रवार को वित्त मंत्री पंत ने सांसद प्रतिनिधि सुमन राय के आवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पंत ने कहा कि नंधौर नदी में उपखनिज चुगान के लिए पर्यावरण मंत्रालय में तर्क दिया गया है। नदियों की सफाई रिवर ट्रेनिंग के तहत कराई जा रही है। ई-निविदा के माध्यम से खनन में सरकार को इस साल 660 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। रोडवेज बस अड्डे का निर्माण भी जल्द होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन निर्माण में भूमि की अड़चन दूर करने के लिए केंद्र सरकार से भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना दी जाने वाली मुआवजा राशि में सहयोग मांगेंगे। 


चीनी मिल बंद किए जाने के सवाल पर कहा कि अगले सत्र से चीनी मिल को पीपीपी मोड पर शुरू कर दिया जाएगा। शासन ने इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कमल जिंदल, अनिरुद्ध राय, बहादुर सिंह, डालचंद राजपूत, सुराज खां, आदेश ठाकुर आदि थे। इधर, बिज्टी गांव में भाजपाइयों ने वित्त मंत्री को ज्ञापन देकर राज्य में पंजाबी विवि स्थापित करने, नानकमत्ता साहिब, रीठा साहिब और पूर्णागिरि धाम को रेलवे लाइन से जोड़ने आदि की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed