फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   500 applications received under RTE; document submission begins today.

Udham Singh Nagar News: आरटीई के तहत मिले 500 आवेदन, आज से जमा होंगे दस्तावेज

Fri, 18 Sep 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 18 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
500 applications received under RTE; document submission begins today.
रुद्रपुर। आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 25 प्रतिशत सीटों पर निशुल्क प्रवेश के लिए 500 से अधिक अभिभावकों ने आवेदन किया है। 18 और 19 सितंबर को आवेदकों के अभिलेख जमा किए जाएंगे। 25 सितंबर को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभिलेख जमा होने के बाद उनकी जांच की जाएगी। पात्र बच्चों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरी लॉटरी में उन बच्चों को भी मौका दिया गया है जो पहली प्रक्रिया में आवेदन नहीं कर पाए या चयनित नहीं हो सके थे। अभिभावकों को आय, जाति, जन्मतिथि और निवास समेत निर्धारित प्रमाणपत्र जमा कराने होंगे। जांच के बाद निकाली गई लॉटरी का परिणाम 26 सितंबर को आरटीई पोर्टल पर जारी होगा। चयनित बच्चों को 26 से 30 सितंबर तक संबंधित निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed