फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   481 children did not take admission in RTE

Udham Singh Nagar News: आरटीई में 481 बच्चों ने नहीं लिया प्रवेश

Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
481 children did not take admission in RTE
रुद्रपुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 में आरटीई के तहत पहले चरण में कुल 2284 सीटें रिक्त रह गई हैं। इसमें 481 बच्चों ने अपने आवंटित स्कूलों में प्रवेश ही नहीं लिया है। रिक्त सीटों को फिर से भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण से वंचित लोगों को दूसरे चरण का इंतजार है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नए शैक्षिक वर्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 13 से 28 फरवरी तक जिले से कुल 793 स्कूलों ने अपने पंजीकरण के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

इसके बाद कुल 7700 सीटों के लिए 7562 आवेदन किए गए। इसमें सत्यापन के बाद देहरादून में लॉटरी विधि से किए गए स्कूल आवंटन में 5897 बच्चों की लॉटरी लगी, जबकि 1803 सीटें खाली रह गईं। पहली लॉटरी में से भी 481 ने अपने आवंटित स्कूलों में प्रवेश ही नहीं लिया। अब जिले में कुल रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर 2284 हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दूसरे चरण के आवेदन और आवंटन के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलवार रिक्त सीटों के आंकड़े जुटा लिए हैं। अब शासन की तरफ से दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed