फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   47 couple got married

सर्वधर्म विवाह समारोह में 47 कन्याओं की शादियां कराईं

Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।  Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
47 couple got married
नवदंपतियों को आर्शीवाद देते सीएम त्रिवेंद्र रावत, काबीना मंत्री आर्य, यूपी मंत्री औलख व अन्य। - फोटो : Amar Ujala

ढिल्लो परिवार की ओर से आयोजित सर्वधर्म विवाह समारोह में हर समाज की 47 निर्धन कन्याओं की एक ही मंडप पर शादी हुई। समारोह स्थल पर मेला सा लगा है। सीएम रावत सहित हर व्यक्ति ने कार्यक्रम आयोजक हरमिंदर लाडी परिवार तारीफ की। लाडी ने अतिथियों का आभार जताया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लाडी ने बताया कि 11 साल के भीतर 629 कन्याओं की शादी करा चुके हैं। 

विज्ञापन


रुद्रपुर हाइवे स्थित जीईटी पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में शनिवार को आयोजित सर्वधर्म विवाह समारोह में पहुंचने वाले बारातियों का बाजे-गाजे से स्वागत किया गया। इस दौरान 21 हिंदू, 25 सिख, एक मुस्लिम समाज के दूल्हा-दुल्हन का उन्हीं के धार्मिक रीति-रिवाज से शादी विवाह/निकाह कराया गया। हिंदू दंपतियों के फेरे पंडित शिव कुमार शास्त्री ने कराए। वर-वधू को उपहार के रूप में सिलाई मशीन, डबल बेड, बर्तन, कुर्सी, मेज, पंखा, साइकिल आदि सामान दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, यूपी के सिंचाई मंत्री बल्देव सिंह औलख, विधायक संजीव आर्य (नैनीताल), विधायक हरभजन सिंह चीमा (काशीपुर) विधायक राजकुमार ठुकराल (रुद्रपुर), विधायक राजेश शुक्ला (किच्छा), पुष्कर धामी (खटीमा), पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, हरवंत ढिल्लो, मंदीप बाबा, उपेंद्र चौधरी, जिपं सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा, टिंकू तोमर, अंकुर अग्रवाल, सुरेश गंगवार, अशोक शर्मा आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार, अमीर अहमद, डीके जोशी ने संचालन किया। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष विकास गुप्ता, महिपाल यादव, सुखबीर सिंह एमपी, हरवीर सिंह, हरमीत सिंह बडै़च, राजकुमार, राहुल, सुमित, बलवीर कालू प्रमोद राजहंस, डोली रंधावा आदि थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed