{"_id":"64e8ff669149e4ae040417e4","slug":"40000-looted-from-trader-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-3018-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा में बैठे युवक ने व्यापारी की जेब काट कर उड़ाए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा में बैठे युवक ने व्यापारी की जेब काट कर उड़ाए 40 हजार
Sat, 26 Aug 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
- सीसीटीवी में कैद हुआ मामला, बीच बाजार में हुई दुस्साहसिक घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। प्रीतविहार निवासी प्रवेश कुमार साहनी पांच मंदिर के नजदीक बाजार में मिठाई के डिब्बों का कारोबार करते हैं। उन्हें गांधी पार्क के नजदीक एक व्यापारी को 40,000 रुपये देने थे। शुक्रवार सुबह वह घर से रुपये लेकर गांधी पार्क पहुुंचे। व्यापारी नहीं मिला तो वह ई-रिक्शे से अपनी दुकान के लिए निकल पड़े। कुछ ही दूरी में एक युवक रिक्शे में उनके बगल में आ कर बैठ गया। पांच मंदिर के नजदीक पहुंचने पर अचानक ई-रिक्शे में बैठे उक्त युवक ने किसी धारदार हथियार से उनके पैंट की दाहिनी जेब काट दी। जेब से 40,000 रुपये निकाल कर युवक रिक्शे से उतर गया और पीछे से आ रही बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शोर होने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह बच निकले। युवक सीसीटीवी में कैद हो गया है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।