फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   40 feet of water filled in Arvindnagar village, rescue of 40 families

अरविंदनगर गांव में चार फुट तक भरा पानी, 40 परिवारों का रेस्क्यू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
40 feet of water filled in Arvindnagar village, rescue of 40 families
सितारगंज अरविंदनगर गांव में बाढ़ का पानी घुसने के बाद नाव से सुरक्षित स्थान की तरफ जाते ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद उफनाई बैगुल नदी का कहर दूसरे दिन रविवार को और ज्यादा दिखा। नदी से सटे सटे अरविंदनगर गांव के दो तोक में करीब चार फुट तक पानी भर गया है। हरकत में आए प्रशासन ने गांवों में राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार पानी में ट्यूब के सहारे ग्रामीणों तक पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कई ग्रामीणों को नाव के सहारे सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाद में पानी कम होने पर सभी ग्रामीण घरों को लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात में पहाड़ों पर अत्यधिक बारिश के कारण बैगुल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी अरविंदनगर ग्रामसभा के सात नंबर और आठ नंबर गांव में घुस गया। दोनों गांवों में करीब चार फुट तक पानी भरने से ग्रामीणों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवारों के घरों में पानी घुसने से अनाज भीगकर खराब हो गया। रविवार सुबह तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने रबर की ट्यूब में बैठकर पानी में फंसे ग्रामीणों का हाल जाना।
तहसीलदार त्रिपाठी ने बाढ़ सुरक्षा चौकी से नाव मंगाकर करीब 40 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट को बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग प्रभावित परिवारों को भोजन के पैकेट बांटे।
दोपहर बाद पानी कम होने पर सभी परिवार अपने घरों को लौट गए। वहां राजस्व निरीक्षक यशपाल चौहान, राजस्व उप निरीक्षक राम अवतार, राम सिंह आदि थे।
पूरब से पश्चिम दिशा को किया रुख
सितारगंज। बैगुल नदी को चैनेलाइज करने से पिछले कई वर्षों से नदी का रुख पूरब की ओर से पश्चिम दिशा की ओर हो गया है। इससे हर साल नदी का पानी गांवों में घुसता है।

निवर्तमान प्रधान भवतोष आचार्य ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नदी के दोनों तरफ पक्की पीचिंग नहीं कराई है, जिस कारण हर साल बाढ़ से तबाही मचती है। करीब 40 परिवार इस बार भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नदी को चैनेलाइज करने से बैगुल पुरानी का प्रवाह बदल गया है। उन्होंने सिंचाई विभाग ने नदी का रुख सीधा करने और तटबंधों पर पक्की पीचिंग कराने की मांग की।

सितारगंज अरविंदनगर गांव में रबर टयूब में बैठकर बाढ़ प्रभावितों के घरों को जाते तहसीलदार जगमोहन ?

सितारगंज अरविंदनगर गांव में रबर टयूब में बैठकर बाढ़ प्रभावितों के घरों को जाते तहसीलदार जगमोहन ?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed