फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   39 Hotspot Selected For Dengue

Udham Singh Nagar News: जिले में डेंगू के डंक से 39 जगह सबसे अधिक खतरा

Mon, 11 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
39 Hotspot Selected For Dengue
सीएमओ कार्यालय में ही बन रहे डेंगू संक्रमण के हालात
विज्ञापन

- कार्यालय परिसर से बरसाती पानी की निकासी न होने पर डीजल का किया छिड़काव
- डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में 39 हॉट स्पॉट चिहि्न्त, अब तक 24 डेंगू संक्रमित मिले

रुद्रपुर। जिले में डेंगू संक्रमण के खतरे के बीच जगह-जगह जलभराव से स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती पेश आ रही है। बरसाती पानी की निकासी न होने से डेंगू के मच्छर को पनपने का मौका मिल सकता है। इतना ही नहीं जिस स्वास्थ्य विभाग पर डेंगू से बचाव की जिम्मेदारी है, उसके ही सीएमओ कार्यालय परिसर के चारों ओर दो दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि परिसर में भरे पानी में डेंगू के मच्छर के पनपने की आशंका को देखते हुए डीजल का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अन्य जिन क्षेत्रों में जलभराव हुआ है, वहां पर नगर निगम भी छिड़काव कर रहा है। सीएमओ डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक डेंगू के संक्रमण के प्रति संवेदनशील 39 हॉट स्पॉट चिह्नित किए जा चुके हैं। बता दें कि अब तक जिले में कुल 27 डेंगू संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन



डेंगू की रोकथाम को पर्यावरण पर्यवेक्षक व सफाई नायक किए तैनात
रुद्रपुर। डेंगू संक्रमण की रोकथाम के लिए रुद्रपुर नगर निगम ने भी अपने स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। रुद्रपुर में डेंगू संक्रमण का सबसे अधिक खतरा ट्रांजिट कैंप, शिव नगर, संजय नगर, रेशमबाड़ी, भूतबंगला, खेड़ा, पहाड़गंज, रम्पुरा में है। इन स्थानों पर फॉगिंग और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए नगर निगम ने आठ सफाई नायक व पर्यावरण संरक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




काशीपुर में नगर निगम ने फॉगिंग तक नहीं करवाई
काशीपुर। खाली भूखंडों में जलभराव होने से क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है। सरकारी अस्पताल, ओम विहार, मालवा फार्म, श्यामपुरम, वैशाली कॉलोनी, पशुपति विहार, दुर्गा कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, जसपुर खुर्द, साईं धाम कॉलोनी, प्रभु विहार कॉलोनी आदि में खाली पड़े भूखंडों में पानी भरा है। भूखंडों में कूड़ा, झाड़ियां सड़ने की दुर्गंध से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में नगर निगम ने फॉगिंग तक नहीं कराई है। इसके चलते डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है। संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारी अस्पताल प्रशासन ने चार बेड का डेंगू वार्ड बनाया है।
जिले में अब तक 27 मरीज
जिले में अब तक डेंगू के 27 मरीज पाए जा चुके हैं। इसमें काशीपुर और रुद्रपुर में सबसे अधिक डेंगू के केस मिले हैं। मौसम का मिजाज बदलने से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि अस्पताल में बुखार के करीब 50-70 मरीज पहुंच रहे हैं। जांच कराने पर प्लेटलेट भी कम निकल रही है। डेंगू से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। चार बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। शहर में 11 मरीज डेंगू के पाए जा चुके हैं।

हेमपुर इस्माइल और मालवा में नहीं हुआ छिड़काव
काशीपुर। हेमपुर इस्माइल निवासी बाढ़ प्रभावितों ने बताया कि क्षेत्र में बहला नदी के किनारे 50 से अधिक परिवार बसे हैं। यहां चार बार बाढ़ आ गई है। करीब 20 घरों में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद भी अभी तक निगम की ओर से कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप फैलने का खतरा बना हुआ है। मालवा फार्म की भी यही स्थिति है। यहां भी छिड़काव तक नहीं कराया गया है।

----
काशीपुर समेत जिले में 27 डेंगू मरीज पाए जा चुके हैं। जिले में काशीपुर के 7 समेत 10 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। -

डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर


खटीमा में डेंगू के पांच मामलेखटीमा। क्षेत्र के उपजिला अस्पताल में बारिश के बाद फिर वायरल बुखार और डेंगू के मरीज बढ़ रहे है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन करीब 40 से अधिक मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। इनमें और करीब 20 मरीज डेंगू के आ रहे हैं। उपजिला अस्पताल में अभी के समय डेंगू के पांच एक्टिव मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। संवाद
---

डेंगू से बचाव के उपाय
-मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
-घर के आसपास पानी को एकत्र न होने दें।
- मच्छर भगाने वाली दवाईयों का इस्तेमाल करें।
-कूलर का पानी बदलते रहें।
- बर्तनों को ढककर रखें।
----
जिले में बनाए गए 39 हॉट स्टॉप

1- मुडिया पिस्तौर, बाजपुर।
2-गुमसानी नई बस्ती, बाजपुर।
3-सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर।
4- मिक्सरवाला कुंडा, जसपुर।
5- गदवारा चिपिया, जसपुर।
6-वार्ड 20 नई बस्ती,जसपुर।
7-वार्ड 07 जूल्हे मोहल्ला,जसपुर।
8-खड़कपुर देवीपुर काशीपुर।
9-सुभाष नगर काशीपुर।
10-पतरामपुर, काशीपुर।
11-परमानंदपुर, काशीपुर।
12-कुमाऊं कालोनी, वार्ड-06 काशीपुर।
13- इस्लाम नगर, खटीमा।
14- इस्माल नगर गौंटिया, खटीमा।
15-गांगी गांव, खटीमा।
16-राजीव नगर, खटीमा।
17-लालपुर, किच्छा।
18-ऊंचीमहुअट, खटीमा।
19-कंजाबाग, खटीमा।
20-वार्ड 07, छोटी मस्जिद के निकट।
21-बवलंत कालोनी, किच्छा।
22-वार्ड 03 में नूरी मस्जिद के निकट।
23-ग्रीन पार्क, किच्छा।
24-फुलसुुंगा, किच्छा।
25-सिरोलीकला, किच्छा।
26-इंदरपुर प्रतापपुर, किच्छा।
27-जगतपुरा, रुद्रपुर।
28- ट्रांजिट कैंप, आजाद नगर, रुद्रपुर।
29- विवेक नगर, रुद्रपुर।
30- गोल मडैया, राजा कालोनी।
31-शिवनगर, रुद्रपुर।
32-भूत बंगला, रुद्रपुर।
33- आजाद नगर, रुद्रपुर।
34-चामुंडा मंदिर के पास ट्रांजिट कैंप।
35- ग्रीनपार्क, रुद्रपुर।
36-वार्ड 02 ट्रांजिट कैंप।
37- इस्लाम नगर, सितारगंज।
38-रंपुरा, रुद्रपुर।
39- संजय नगर, रुद्रपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed