{"_id":"678623db447f70384d0f7975","slug":"38th-national-games-road-cycling-will-be-done-from-britannia-chowk-to-pantnagar-airport-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"38th National Games: ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक होगी रोड साइकिलिंग, मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38th National Games: ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक होगी रोड साइकिलिंग, मिली मंजूरी
Tue, 14 Jan 2025 02:14 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:14 PM IST
सार
38वें राष्ट्रीय खेल में रोड साइकिलिंग के लिए रूट तय कर दिया गया है। ओलंपिक संघ, पुलिस और प्रशासन के साथ डीओसी साइकिलिंग ने सिडकुल ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक के 9.5 किलोमीटर तक की सड़क को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
सिडकुल रोड पर साइकिलिंग ट्रैक का निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
38वें राष्ट्रीय खेल में रोड साइकिलिंग के लिए रूट तय कर दिया गया है। ओलंपिक संघ, पुलिस और प्रशासन के साथ डीओसी साइकिलिंग ने सिडकुल ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक के 9.5 किलोमीटर तक की सड़क को हरी झंडी दी गई। इसी रूट पर साइकिलिंग के चार इवेंट होंगे।रोड साइकिलिंग के लिए पहले रेडिसन होटल के सामने से सिडकुल तक रूट तय किया गया था। हाईवे पर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता होने से आवागमन बाधित हो सकता था।
विज्ञापन
सोमवार को ओलंपिक संघ के महासचिव डाॅ. डीके सिंह, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम मनीष बिष्ट और डीओसी साइकिलिंग प्रताप जाधव ने राजमार्ग का निरीक्षण किया। तय किया गया कि ब्रिटानिया चौक के 300 मीटर पहले कट से रोड साइकिलिंग की शुरुआत होगी। यहां से खिलाड़ी एयरपोर्ट के पहले वाले कट तक 9.5 किलोमीटर का चक्कर लगाएंगे। इस रूट पर महिला-पुरुष के चार इवेंट होंगे।
विज्ञापन