फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   3,52,090 injections, tablets and drugs recovered in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में नशे के 3,52,090 इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट बरामद

Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
3,52,090 injections, tablets and drugs recovered in Kashipur
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे किनारे छिपाकर रखी गईं 17 पेटियों में नशे के 3,52,090 इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए हैं। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन रौतेला, चौकी प्रभारी पैगा एसआई जितेंद्र कुमार व एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ बीते सोमवार की देर शाम गश्त पर थे। आईटीआई थाना और पैगा चौकी पुलिस बांसखेड़ा फ्लाईओवर के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दढ़ियाल रोड फ्लाईओवर से बाजपुर के लिए जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पुआल के नीचे काली पन्नी से ढक कर कुछ नशीले इंजेक्शन ओर टैबलेट गत्ते की पेटियों में रखे हुए हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुआल तथा काली पन्नी हटाकर देखा तो वहां गत्ते की 17 पेटियां बरामद हुईं। इनमें से एक पेटी खुली हुई थी। खुली पेटी में कैप्सूल के डिब्बे थे। चेक करने के दौरान 17 पेटियों में नशे के 3,52,090 इंजेक्शन, कैप्सूल और टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस को मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई थाना प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर सीओ काशीपुर दीपक सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रुद्रपुर से वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार और औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला को मौके पर बुलाया। औषधी निरीक्षक ने जांच के बाद बताया कि बरामद इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट की बाजार में लगभग 40 लाख रुपये कीमत है।
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी बरामद दवाएं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अधिसूचित नशीली औषधियां हैं जिनका बिना वैध लाइसेंस, चिकित्सीय परामर्श व बिना अनुमति के भंडारण, परिवहन या विक्रय अपराध की श्रेणी में आता है।

----

बरामद नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट के मामले में अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एसआई शंकर सिंह बिष्ट को सौंपी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम बरामद इंजेक्शन, कैप्सूल और टेबलेट के संबंध में संदिग्धों से जानकारी जुटाकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। - दीपक सिंह, एसपी/सीओ काशीपुर
--
यह नशीली दवाएं बरामद हुईं

- 5 पेटी में एनआरएक्स बुप्रेनोर्फिन के 12,250 इंजेक्शन।
- 3 पेटी में स्पैजमो के 49,920 कैप्सूल।

- 3 पेटी में स्पैजमोर के 64,560 कैप्सूल।
- 3 पेटी में प्रोक्सीओएचएम स्पैज के 51,360 कैप्सूल।

- 3 पेटी में ओम्स अल्फा 0.5 के 1,74,000 टैबलेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed