फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   34 Kg Meat Seized In Kichha

Udham Singh Nagar News: पुलभट्टा में 34 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
34 Kg Meat Seized In Kichha
जंगल में काटा था पशु, अवशेष तालाब में फेंके, पुलभट्टा पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 34 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने जंगल में गोवंशीय पशु काट कर उसके अवशेष को तालाब में फेंक दिया था जबकि मांस कट्टे में भर लिया था। पुलिस ने गो संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
बृहस्पतिवार सुबह पुलभट्टा थाने के एसआई प्रवीण सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। बरी पहुंचने पर उनको सूचना मिली कि तीन लोगों ने रात में गोवंशीय पशु को काटा है और उसके मांस को बेचने के लिए जा रहे है। पुलिस ने पोल्ट्री फार्म के नजदीक खेतों में पहुंचकर गांव महौलिया, बहेड़ी जिला बरेली निवासी तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो तस्कर फरार हो गए। तस्लीम ने फरार आरोपियों के नाम ग्राम महौलिया निवासी आमिर उर्फ गुड्डू और कंठगरी मोड़ सितारगंज निवासी नदीम बताया। उसने पशु काटने की बात कबूली। पुलिस ने उसके कब्जे से 34 किलो मांस बरामद किया। पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----

यूपी के तस्करों के शामिल होने की आशंकादो गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने का मामला, जांच के लिए एफएसएल भेजे गए हैं सिर संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सिडकुल के नाले में कटे मिले दो गोवंशीय पशुओं के सिरों के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस न तो आरोपियों का पता लगा सकी है और न ही घटनास्थल की तस्दीक कर सकी है। आशंका जताई जा रही है कि मामले में यूपी के तस्कर लिप्त हो सकते हैं। पुलिस ने कटे सिरों की जांच के लिए उन्हें फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सिडकुल के सेक्टर-02 में बह रहे नाले में दो गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिले थे। पुलिस के पहुंचने से पहले वहां गोरक्षा दल सहित अन्य लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को कटे सिर नहीं उठाने दिए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा कर सड़क जाम की। बाद में सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर वह शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने कटे सिरों को सील किया। घटना के दो दिन होने के बाद पुलिस घटनास्थल का पता नहीं लगा सकी है। न ही आरोपियों के बारे में अहम सुराग नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी यूपी के हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीम लगी हैं, जो सर्विलांस और पुराने तस्करों से पूछताछ कर रही हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल जल्द मामले का पर्दाफाश करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed