{"_id":"606609eb8ebc3ed4be2dca97","slug":"34-acre-wheat-sets-fire-in-khatima-khatima-news-hld42019744","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाह ढाकी व भूड़ाकिशनी में 34 एकड़ गेहूं जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाह ढाकी व भूड़ाकिशनी में 34 एकड़ गेहूं जलकर हुई राख
विज्ञापन
खटीमा के बंडिया में आग से जली झोपड़ी व घरेलू सामान।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। ग्राम सभा दाह ढाकी और भूड़ाकिशनी में गेहूं के खेत में आग से 34 एकड़ गेहूं जल गया। वहीं, बंडिया में एक ग्रामीण की झोपड़ी में आग लगने से हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया।
ग्राम सभा दाह ढाकी में मधुमक्सी का छत्ता तोड़ने की इरादे से जलाई आग से ढाकी निवासी प्रगट सिंह के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल ट्रैक्टर और हैरो से गेहूं के खेतों में बीच से जुताई कर फैलती हुई आग को काबू पाया। आग लगने से प्रगट सिंह की लगभग चार एकड़ फसल जल गई।
इधर, भूड़ाकिशनी में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक गेहूं के खेत में आग लगने से कई किसानों की 30 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। आग लगने से बिशन सिंह, खड़क सिंह मनौला, हरीश सिंह मनौला, प्रताप सिंह परंगाई, मनोज सिंह बिष्ट, विक्रांत, शेखर सिंह राणा, हरीश चंद्, पुष्पा देवी, मदन सिंह, इंद्र चंद, सावित्री देवी, राधेश्याम, शिशु पाल, प्रहलाद सिंह, सुभाष सिंह, गोविंद भंडारी की तैयार गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
अग्निकांड की सूचना पर तहसीलदार यूसुफ अली ने मौका मुआयना किया। इधर, बंडिया गांव में अलगू प्रजापति की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी सहित लगभग 50 हजार रुपये का घरेलू सामान जल गया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। वहां पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद, राजेंद्र सिंह, केदार सिंह, मनोज कुमार, नंदन राम, प्रदीप कुमार, मनोज बोहरा, सत्येंद्र यादव आदि थे।

खटीमा के दाह ढाकी में आग से जली गेहूं की फसल।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के भूड़ाकिशनी में गेहूं के खेतों में लगी आग व जली गेहूं की फसल।- फोटो : KHATIMA