{"_id":"5bb11860867a557f685fb5ad","slug":"31538332768-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्रॉली की भिड़ंत में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ट्रॉली की भिड़ंत में दो युवक घायल
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलरभोज। फुलसंगा तीनपानी निवासी शैलेश चौहान शनिवार देर शाम को नई बाइक से अपने दोस्त सूरज के साथ गूलरभोज से घर लौट रहा था। डीसी बैंक के पास उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-टॉली से भिड़ गई।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल से लोगों ने 108 सेवा को फोन किया, लेकिन आधा घंटा इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने घायलों को गदरपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
यहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस समय पर नहीं आने से लोगों में नाराजगी है।