{"_id":"5b71d6c142c7923bf83c5809","slug":"31534187201-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस मांगने की शिकायत पर दर्ज हुए ग्रामीणों के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस मांगने की शिकायत पर दर्ज हुए ग्रामीणों के बयान
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। बता दें कि ग्राम सभा बरीराई के ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व डीएम को पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत अधिकारियों पर आवास, शौचालय, राशन कार्ड एवं अन्य विकास कार्यों को कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम विवेक प्रकाश को जांच करने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जसवीर सिंह बठला के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर अपने बयान दर्ज करवाए। जसवीर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने से लेकर विभिन्न विकास कार्यों को करने के लिए ग्रामीणों से मोटे सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।
इससे जनता बहुत ही परेशान थी। वहां पर वार्ड सदस्य सलीमा बेगम, सुरजीत सिंह, शादक अली, इंद्रजीत सिंह, शादाब अली सुलेमान, यास्मीन हुसैन आदि थे।