फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ईडी करेगी मुआवजा लेने वाले किसानों की जांच

ईडी करेगी मुआवजा लेने वाले किसानों की जांच

Thu, 05 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ईडी करेगी मुआवजा लेने वाले किसानों की जांच
रुद्रपुर में एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में अधिकारियों और बिचौलियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से लाखों का मुआवजा हड़पने वाले किसानों की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच में किसानों द्वारा गलत तरीके से भूमि की 143 कर लाखों का मुआवजा लेने की पुष्टि होने के बाद कुछ किसानों ने सरकार को मुआवजा वापस भी किया था, लेकिन अब भी 35 किसानों ने मुआवजे की राशि वापसी नहीं की है।
विज्ञापन


एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में जांच में करोड़ों के घोटाले की पुष्टि होने के बाद एसआईटी द्वारा अब तक बीस लोगों को जेल भेजा जा चुका है, इसमें कुछ पीसीएस अधिकारियों के साथ ही तहसील के अधिकारी, कर्मचारी, किसान और बिचौलिए शामिल हैं। घोटाले में अधिकारियों ने किसानों की भूमि की बैक डेट में 143 कराकर उन्हें लाखों रुपये का मुआवजा दिलाया था और उस रकम में से खुद भी कमीशन की रकम डकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ किसानों ने सरकार के खाते में मुआवजा वापस भी किया, लेकिन 35 किसान मुआवजा लौटाने को तैयार नहीं हैं, इसमें बाजपुर तहसील के बीस, गदरपुर का एक, काशीपुर और सितारगंज के सात-सात किसान शामिल हैं। एसआईटी के अनुसार अब इन 35 किसानों की जांच-पड़ताल प्रवर्तन निदेशालय अपने हाथ में ले रहा है।


देर शाम तक ईडी के रुद्रपुर पहुंचने की संभावना है। बृहस्पतिवार से ईडी अपनी जांच शुरू करते हुए एसआईटी से किसानों द्वारा लिए गए मुआवजे के साथ ही उनके बैंक खातों और संपत्ति का ब्योरा जुटाएगी। माना जा रहा है कि ईडी की जांच के बाद कई किसानों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed