फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आनंद रेजीडेंसी में रुकवाया मंदिर निर्माण का कार्य

आनंद रेजीडेंसी में रुकवाया मंदिर निर्माण का कार्य

Wed, 21 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आनंद रेजीडेंसी में रुकवाया मंदिर निर्माण का कार्य
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित आनंदा रेजीडेंसी में हो रहे मंदिर निर्माण को पुलिस प्रशासन ने रुकवा दिया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए कालोनाइजर्स पर ही बिना नक्शा कालोनी में अवैध निर्माण का आरोप मढ़ डाला। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने मंदिर निर्माण नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


आनंदा रेजीडेंसी में कालोनी के लोग खाली पड़ी जमीन पर आपस में चंदा कर मंदिर निर्माण करा रहे थे। कालोनाइजर्स ने निर्माण के खिलाफ प्रशासन से शिकायत की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने कालोनी पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन


इस पर भड़के लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर पीयूष मित्तल और गोपाल कृष्ण गोयल निवासी मॉडल कॉलोनी ने पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि पर गलत तरीके से पक्की दुकानों का निर्माण करवा दिया। हाइटेंशन लाइनों के नीचे प्लाट बेचे जा रहे हैं। कॉलोनी में सुरक्षा के लिए गेट और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कॉलोनाइजर ने वादा करने के बाद भी कॉलोनी में मंदिर निर्माण नहीं कराया। इसी बीच तहसीलदार अमृत शर्मा भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने निर्माण को गलत बताते हुए रुकवा दिया। कालोनी के लोगों को बिना अनुमति निर्माण नहीं करने की हिदायत दी। तहसीलदार ने कहा कि कॉलोनाइजर ने पार्क की भूमि पर दुकानों का अवैध निर्माण कराया था।


इस वजह से उनको नोटिस भेजा था। कॉलोनी के लोग भी अवैध रुप से मंदिर का निर्माण करा रहे थे, जिसे रुकवा दिया है। कॉलोनाइजर गोपाल कृष्ण गोयल ने कहा कि वह गलत तरीके से रजिस्ट्री की जमीन पर मंदिर निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत प्रशासन से की थी। उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed