{"_id":"59ada1a24f1c1b08278b50c7","slug":"31504551330-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे के सौदे के बीच फिर रेलवे स्टेशन की पार्किंग का छूटा ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे के सौदे के बीच फिर रेलवे स्टेशन की पार्किंग का छूटा ठेका
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग का करीब छह माह बाद ठेका हुआ है। पार्किंग शुल्क के रूप में साइकिल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किया गया है।
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर करीब छह माह से वाहन पार्किंग का ठेका नहीं हुआ था। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के डीआरएम निखिल पांडेय ने गत 25 अगस्त को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण रेलवे पार्किंग का ठेका न होने पर नाराजगी जताई थी। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएस मर्तोलिया ने बताया कि टेंडर के माध्यम से रेलवे पार्किंग का तीन साल के लिए ठेका दे दिया गया। ठेका 40 हजार रुपये तिमाही के हिसाब तीन लाख 60 हजार रुपये में छूटा है। उन्होंने बताया कि पार्किंग में साइकिल का शुल्क तीन रुपये, दोपहिया वाहन का आठ रुपये और चारपहिया वाहन का 15 रुपये लिया जाएगा।
नो पार्किंग में पार्किंग से होता है नुकसान
रेलवे पार्किंग और नो पार्किंग जोन आमने-सामने होने से अधिकांश लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़ा नहीं करते। इसके चलते ठेकेदारों को रेलवे पार्किंग से अधिक फायदा नहीं होता। सूत्रों के अनुसार, कम फायदा होने से ठेकेदार पार्किंग का ठेका लेने से कतराते हैं। कई बार किराए को लेकर ठेकेदारों और रेलवे अधिकारियों के बीच कहासुनी हो जाती है।