{"_id":"596671684f1c1bab7b8b4587","slug":"31499885928-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के टैंक से डीजल संग पानी निकलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी के टैंक से डीजल संग पानी निकलने पर हंगामा
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। इंद्रा चौक स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह एक वाहन स्वामी ने वाहनों में तेल भर रहे पंप कर्मचारियों पर डीजल के साथ पानी मिलाने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। पंप कर्मियों ने अपनी गलती मानते हुए नया डीजल गाड़ी में डाला जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।
पहाड़गंज निवासी असगर अली बुधवार सुबह अपनी बुलेरो गाड़ी संख्या यूके06 एबी7930 लेकर इंद्रा चौक स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने पंप से 520 रुपये का डीजल गाड़ी में भरवाया। जब वह गाड़ी लेकर तीनपानी की ओर जाने लगा तो पंप से कुछ दूर स्थित रंपुरा चौकी के सामने उसकी गाड़ी बंद हो गई। कोशिश के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। असगर ने तेल चेक किया तो पानी मिला डीजल निकलता दिखाई दिया।
असगर धक्का देकर गाड़ी को पंप तक ले गया और कर्मचारियों पर डीजल में पानी मिलाकर बेचने का आरोप लगाया। पंप स्वामियों के डीजल में पानी होने की बात से इंकार करने पर असगर और उसके साथियों ने पंप पर हंगामा काटा। पंप पर तेल भरने वाले कर्मचारी प्रेमपाल ने डीजल टैंक की चेकिंग की तो पता चला उसमें बरसात का पानी घुस गया था। कर्मचारियों ने डीजल टैंक को खाली कर उसमें नया डीजल डाला जिसके बाद मामला शांत हुआ।