फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   300 sidcul personnels going थ्रू screening before joining duty

ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले स्क्रीनिंग से गुजरे 300 से अधिक सिडकुल कर्मी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
300 sidcul personnels going थ्रू screening before joining duty
रुद्रपुर जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए लाइन में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते सिडकुल कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। सिडकुल में आर्थिक गतिविधियां शुरू होने के साथ ही श्रमिकों की भी वापसी होनी शुरू हो गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले कर्मचारियों व श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य की गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच के लिए सिडकुल कर्मियों की लंबी लाइन लगी रही। कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए जिला अस्पताल में कोविड फ्लू क्लीनिक बनाई गई है। जहां से जांच के दौरान जिन लोगों में कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड या क्वांरटीन सेंटर भेजा जा रहा है। स्क्रीनिंग के लिए लाइन में खड़े लोगों ने मंगलवार को सामाजिक दूरी के निमयों की धज्जियां भी उड़ाई। आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार को करीब 400 लोगों को स्क्रीनिंग व अन्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। इनमें से 300 से अधिक सिडकुल कर्मी थे। उन्होंने कहा कि सिडकुल की कंपनियां अपने श्रमिकों से कोरोना संक्रमण न होने का प्रमाण मांग रही हैं। जांच के श्रमिकों के पर्चों पर संबंधित डॉक्टर द्वारा कोरोना के लक्षण मिलने अथवा न मिलने का रिकॉर्ड लिखा जा रहा है। इसी पर्चे के आधार सिडकुल कर्मी ड्यूटी ज्याइन कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed