फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   300 players will get 1500 scholarship every year

हर वर्ष 300 खिलाड़ियों को मिलेगी 1500 की छात्रवृत्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
300 players will get 1500 scholarship every year
रुद्रपुर। जिले में हर वर्ष उभरते हुए 300 खिलाड़ियों को अब खेल विभाग की ओर से प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। शासनादेश आने के बाद अब जिला स्तर पर मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना की शुरूआत होने जा रही है। 29 अगस्त को सीएम या खेल मंत्री की ओर से योजना को लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार आठ से 14 आयु वर्ग के 150 बालक व 150 बालिका खिलाड़ियों को न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर योजना के लिए चयनित किया जाएगा। इन खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार के मान्यता प्राप्त मानकों पर शारीरिक क्षमता के आधार पर किया जाएगा। इसी तरह खेल कौशल विकसित करने के लिए अगले वर्ष दूसरे 300 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

29 अगस्त यानी राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य में इस योजना को लॉन्च किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने कहा कि जिला स्तरीय समिति की बैठक के बाद जिले में खिलाड़ियों के चयन के बाद उन्हें प्रत्येक माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed