फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   3.54 crore penalty on 10 Stone Kreshron

10 स्टोन क्रशरों पर 3.54 करोड़ जुर्माना

Thu, 14 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
3.54 crore penalty on 10 Stone Kreshron
निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : amar ujala

डीएम के आदेश पर एसडीएम पीएस राणा ने राजस्व, खान विभाग टीम के साथ क्षेत्र के दस स्टोन क्रशरों पर औचक छापेमारी कर 15,336 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा। इस दौरान कई क्रशरों पर भारी खामियां मिली। बताते हैं कि एसडीएम समेत कई अधिकारियों ने मोबाइल स्चिव ऑफ कर लिए। 

विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम राणा ने टीम के साथ पैमाईश कर क्षमता से अधिक भंडारण मिलने पर गांव किसनपुर स्थित एलएससी इंफ्राटेक पर 68 लाख 36 हजार 340 रुपये का जुर्माना, अमृत स्टोन क्रशर प्रा. लि. गांव कनौरी पर 6 लाख 37 हजार रुपये, गुरु कृपा स्टोन क्रशर गांव कनौरी पर 34 लाख 87 हजार, हरिहर स्टोन क्रशर पर 31 लाख 62 हजार, बीबीएसवी स्टोन क्रशर प्रा. लि गांव कनौरी पर 42 लाख 22 हजार, कोसी नदी  मिनलर स्टोन क्रशर गांव लुधपुरा पर 29 लाख 32 हजार, हिमालयन बिल्कोन लि. गांव लुधपुरा पर 34 लाख 90 हजार, राजलक्ष्मी बिल्कोन लि. गांव ऊंचागाव पर  49 लाख 41 हजार, लामेर इंफ्राटेक स्टोन क्रशर पर 25 लाख, ओंकार इंफ्राटेक  लि. गांव रतनपुरी पर 32 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। इन सभी  स्टोन क्रशरों पर 15336 घनमीटर अवैध खनन मिला। टीम में तहसीलदार सुदेश चंद, खनन उपनिदेशक राजपाल लेघा, नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्य, सहित राजस्व, खनन अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन


प्रदूषण बोर्ड की मान्यता भी हुई खत्म
बाजपुर। एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि कई स्टोन क्रशरों पर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण बोर्ड देहरादून से स्टोन क्रशर संचालन करने की सहमति समाप्त हो चुकी है। हालांकि सहमति के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा भी कई खामियां मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अवैध खनन से भरा एक डंपर सीज 
बाजपुर। एसडीएम पीएस राणा के टीम के साथ छापेमारी की खबर से कोसी नदी खनन क्षेत्र में भी खलबली मच गई। बताते हैं कि चालक वाहनों को लेकर जंगल की तरफ चले गए। इस दौरान अवैध खनन से भरे एक डंपर को पकड़ कर सीज कर दिया। एसडीएम ने कहा कि कोसी सहित अन्य नदियों में किसी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। राजस्व टीम को खनन क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed